Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर एवं गंगापुर में 10 लाख 25 हजार 933 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सवाई माधोपुर:- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि जिले में 957 सामान्य एवं 27 सहायक मतदान केन्द्रों को मिलाकर कुल 984 मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 25 हजार 933 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 5 लाख 46 हजार 477 एवं महिला मतदाता 4 लाख 79 हजार 447 है। उन्होंने बताया कि गंगापुर विधानसभा में 2 लाख 69 हजार 265 मतदाता है, जिनमें से 1 लाख 43 हजार 689 पुरूष एवं 1 लाख 25 हजार 573 महिला मतदाता है।

 

 

 

बामनवास विधानसभा में 2 लाख 45 हजार 210 मतदाताओं में से 1 लाख 31 हजार 812 पुरूष एवं 1 लाख 13 हजार 397 महिला, सवाई माधोपुर विधानसभा में 2 लाख 60 हजार 484 मतदाताओं में से 1 लाख 37 हजार 603 पुरूष एवं 1 लाख 22 हजार 876 महिला तथा खण्डार विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार 974 मतदाताओं में से 1 लाख 33 हजार 373 पुरूष एवं 1 लाख 17 हजार 601 महिला मतदाता है।

 

 

 

10 lakh 25 thousand 933 voters will exercise their franchise in Sawai Madhopur and Gangapur.

 

 

 

उन्होंने बताया कि गंगापुर में 249, बामनवास में 239, सवाई माधोपुर में 247 एवं खण्डार में 249 कुल 984 मतदान केन्द्र है, जिसमें 32 महिला, 32 युवा, 4 विशिष्ट योग्यजन प्रबन्धित एवं 4 आदर्श मतदान केन्द्र सहित कुल 72 विशेष मतदान केन्द्र है। उन्होंने बताया कि महिला कार्मिक मतदान केंद्र पर महिलाएं, विशिष्ट योग्यजन कार्मिक मतदान केंद्र पर विशिष्ट योग्यजन एवं युवा कार्मिक मतदान केंद्र पर युवा ही मतदान से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं संभालेंगे।

 

मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाएं:- मतदान दिवस को मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर महिला, वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए कतार से हटकर मतदान की व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर, दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवक व वाहन सुविधा, मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पेयजल, रोशनी व शौचालय आदि मूलभूत सुिवधाएं सुनिश्चित करने सहित गर्मियों के मौसम को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर छाया एवं प्रतीक्षा कक्ष की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

 

मतदान के सुखद एहसास हेतु प्रातः 7 बजे से 9 बजे के बीच Happy Hour’s बूथ पर पधारने वाले मतदाताओं को मतदान सटिर्फिकेट प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !