Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 

संयुक्त अरब अमीरात (दुबई):- संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) दिन – प्रतिदिन विश्व पटल पर नए कारनामे कर रहा है। बंजर भूमि पर जहां एक समय में लोग पानी के लिए तरसते थे, आज मौजूदा समय में यही बंजर भूमि पर्यटन का एक बहुत बड़ा हब बन गया है। बड़ी – बड़ी शानदार इमारतें बनाने वाला यूएई अब दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट का नाम अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बताया जा रहा है। इसे दुबई वर्ल्ड सेंट्रल के नाम से भी जाना जाता है। ग्रिफिथ ने एक मैग्जीन के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया था कि हम केवल दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नहीं बना रहे हैं, बल्कि हम एयरपोर्ट के बिजनेस में क्रांति लाना चाहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) द्वारा इस एयरपोर्ट को बनाने का कार्य 2013 में शुरू किया गया था।

 

 

The world's largest airport will be built in Dubai (United Arab Emirates)

 

 

 

 

सीएनएन की रिपोर्ट पर गौर करें तो इस एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाने के लिए नवीन टेक्नोलॉजी की मदद से फिर से डिजाइन किया जा रहा है। पुराने डिजाइन के मुताबिक इस एयरपोर्ट की क्षमता करीब 10 करोड़ यात्रियों की बताई गई थी। हालांकि, सरकार इसकी क्षमता में 2 करोड़ यात्रियों को और बढ़ाना चाहती है। दुबई एयरपोर्ट के सीईओ पॉल ग्रिफिथ्स के मुताबिक वह ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस एयरपोर्ट में निवेश बढ़ाने की सोच रहे हैं।

 

 

एक पूर्वानुमान के अनुसार इस एयरपोर्ट से 2024 में 8.82 और 2025 में 9.38 करोड़ यात्रियों की यात्रा करने की उम्मीद जताई गई है। उन्होंने कहा आगे कि हम एयरपोर्ट पर यात्रियों को ऐसी सुविधा देना चाहते हैं, जिससे उनकी समय में बचत हो। यह हमारी सबसे बड़ी योजना है। इस प्लान के तहत दक्षिण दुबई के करीब 145 वर्ग किमी की जगह ली जा रही है। हमने यहां एक नए शहर के निर्माण की भी कल्पना की है।

(सोर्स – एबीपी न्यूज) 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !