Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकार पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव बोले- ‘पुलिस वोट ना डालने दे तो धरने पर बैठ जाएं’

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि लखनऊ से तीन जिला कलेक्टर और तीन जिला पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देशित किया गया है कि कन्नौज में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर वोट डालने ना पहुंच पाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि, “मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि कोई भी रास्ता अपनाएं और वोट डालकर आएं।

 

 

अगर पुलिस प्रशासन आपको रोकता है, तब भी आप वोट डालने जाए। चुनाव आयोग हमेशा प्रेरित करता है कि अधिक से अधिक वोट डालें, लेकिन बीजेपी जब से हताश हुई है, जनता ने उसके ख़िलाफ़ वोट किया है तो वह पुलिस प्रशासन को आगे कर रहा है। पुलिस – प्रशासन वोटिंग रोक रहा है।” अखिलेश यादव ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि, “संभल में हमने देखा, बदायूं में देखा, रामपुर में हमने पहले देखा।

 

 

 

Akhilesh Yadav said - 'If the police do not allow you to vote, then sit on a dharna'

 

 

 

मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वोट डालने ज़रूर जाएं, वोट डालने से अगर रोकें तो वहीं धरने पर बैठ जाएं या कोई रास्ता ऐसा अपनाएं कि कम से कम वोट डाल पाएं क्योंकि अब सरकार लोगों को वोट डालने से रोकना चाहती है।” अखिलेश यादव ने कहा कि, “चुनाव आयोग ये देखे कि सभी लोग वोट डाल पाएं।”

 

 

 

तीसरे चरण के मतदान के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस पर मतदान की लाइन में लगे मतदाताओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगे थे। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया था। चुनाव आयोग ने संभल के घटनाक्रम पर इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, बीबीसी से बात करते हुए कई स्थानीय लोगों ने ये आरोप लगाये थे कि उन्हें वोट डालने से रोका गया और बुरी तरह पीटा गया। कन्नौज में सोमवार को चौथे चरण में मतदान होना है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !