Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी, चंबल घड़ियाल अभ्यारण में निरंतर बढ़ रहा घड़ियाल का कुनबा

नई दुनिया में कदम रख रहे नन्हे घड़ियाल

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर टाईगर रिजर्व की रेंज पालीघाट के अन्तर्गत चम्बल नदी में 27 मई, 2024 को दुर्लभतम घड़ियाल की नेचुरल हेचिंग होना प्रारंभ हो गया हैं। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, रणथंभौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) बाघ परियोजना डॉ. रामानन्द भाकर द्वारा रेन्ज पालीघाट का निरीक्षण करने पर देखा गया कि घड़ियाल के नन्हें बच्चे अंडों से बाहर निकलकर अपनी नई दुनिया में कदम रख रहे है।

 

 

मादा घड़ियाल मार्च के प्रथम सप्ताह में संरक्षित स्थल का चयन कर नदी किनारे सेंड बैंक (बालू रेत) में घोंसला बनाकर अंडे देती हैं। अंडों से बच्चे निकलने की अवधि करीब 60 से 70 दिवस होती हैं एवं बच्चे निकलने का समय मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह में होता हैं।

 

 

Good news for wildlife lovers, the population of crocodiles is continuously increasing in Chambal Crocodile Sanctuary Ranthambore

 

 

 

एक व्यस्क मादा घड़ियाल साल में एक बार ही घोंसला बनाती है जिसमें बच्चों की संख्या 25 से 50 होती है, जिनका जून के प्रारंभ में अंडों से बाहर आना प्रारंभ होता है। जिससे घड़ियाल का कुनवा निरन्तर बढ़ रहा है। भीषण गर्मी में जहां जीवन की कल्पना करना मुश्किल हो रहा है वहीं घड़ियाल के बच्चों का अंडों से बाहर आना सुखद अनुभव है। यह विभाग एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। भीषण गर्मी होने के बाद भी इन्हें देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !