Wednesday , 11 March 2026
Breaking News

मणिपुर में 15 सितंबर तक इंटरनेट बंद

मणिपुर: मणिपुर सरकार ने बीते मंगलवार को एक आदेश जारी कर राज्य में अस्थाई तौर पर अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मैतेई बहुल इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और थौबल जिले में मंगलवार सुबह 11 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य में बीती 1 सितंबर से भड़की हिं*सा के बाद राजधानी इंफाल और आसपास के इलाकों में छात्र सड़कों पर वि*रोध प्रद*र्शन कर रहे हैं।

Internet closed in Manipur till 15th September

राज्य के पुलिस प्रमुख को हटाने की मांग को लेकर छात्रों के वि*रोध मार्च के दौरान मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई, जिसमें सौ से अधिक छात्र घायल हुए है। मणिपुर सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार यानी 10 सितंबर दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर रविवार दोपहर 3 बजे तक पांच दिनों के लिए राज्य में “लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को रोकने/अस्थायी रूप से निलंबित करने” का आदेश जारी किया है।

गृह विभाग ने इस आदेश में कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा “जनता की भावनाओं” को भड़*काने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर तस्वीरें, अभद्र भाषा और घृ*णास्पद वीडियो संदेश साझा करने जैसी आशंका को ध्यान में रखते हुए अस्थाई तौर पर इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है। इस आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्र-वि*रोधी और असामाजिक तत्वों की साजिशों और गतिविधियों को विफल करने और शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ताकि सार्वजनिक/निजी संपत्ति के साथ ही जान-माल के नुकसान या खतरे को रोका जा सके। दरअसल बीती 1 सितंबर को इंफाल घाटी की कुछ बस्तियों में अत्याधुनिक ड्रोन और रॉकेट ह*मलों की बाढ़ के बाद यहां वि*रोध प्रद*र्शन शुरू हो गया। मणिपुर में ड्रोन और रॉकेट ह*मलों सहित हिं*सा की ताजा घटनाओं में कम से कम आठ लोग मा*रे जा चुके हैं जबकि 12 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Commercial gas supply disrupted in Kota, food crisis for thousands of coaching students

कोटा में कॉमर्शियल गैस सप्लाई ठप, हजारों कोचिंग स्टूडेंट्स के खाने पर संकट

कोटा: कोटा (Kota) में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की सप्लाई रुकने से कोचिंग …

Iran-Israel war makes air travel costlier international flights up to 20%

ईरान-इजरायल जंग से हवाई यात्रा महंगी, इंटरनेशनल फ्लाइट्स 20% तक महंगी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान इजराइल (Iran–Israel Conflict) का असर अब हवाई यात्रा …

Youth Social Media Reels Viral Kota News 11 March 26

रील बनी मौ*त की वजह! कोटा में नाबा*लिग की ह*त्या

कोटा: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चा*कू मा*रकर ह*त्या कर …

जंगल में आग से टूरिस्ट की मौ*त, बाहुबली हिल्स का 3 हेक्टेयर इलाका जला

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में जंगल में लगी आग के बीच फंसे एक पर्यटक की …

Snake bike seat young man kota news 10 March 26

चलती बाइक में छिपे जहरीले सांप ने युवक को डसा

कोटा: कोटा में चलती बाइक में छिपे जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !