Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनना है : अर्चना मीना

स्वरोजगार व उद्यमिता के सकारात्मक दूरगामी परिणाम का इतिहास गवाह : अर्चना मीना
राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन

 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह-महिला प्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना ने कहा भारत में युवाओं के सपनों और उन सपनों को साकार करने के मध्य खड़ी सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। किंतु किसी भी देश का विकास उसके देशवासियों की इच्छा शक्ति और विपरीत परिस्थितियों को अपने प्रयासों से अनुकूल बनाने की बौद्धिक सामर्थ्य पर निर्भर है।

 

 

Do not become a job seeker but a job provider - Archana Meena

 

 

 

इसी अवधारणा के साथ हमारे देश में स्वदेशी जागरण मंच एवं अन्य आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मिल कर स्वावलंबी भारत अभियान को प्रारंभ किया गया है, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित कर रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य है। स्वरोजगार व उद्यमिता के सकारात्मक दूरगामी परिणाम का इतिहास भी गवाह है।

 

 

 

 

अर्चना मीना ने कहा कि युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए और उन्हें विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने के लिए स्वावलंबी भारत अभियान युवाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों के मध्य एक सेतु की तरह कार्य कर रहा है। मेरा मानना है कि युवा शक्ति को स्वयंभू बनना होगा और उन्हें सफलता तक पहुंचाने में सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य है। अर्चना ने देश में स्वदेशी उत्पादों के निर्माण व उपयोग को प्रोत्साहित किए जाने और भारत के युवाओं एवं महिलाओं के भविष्य को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़े जाने पर भी अपने विचार प्रकट किए।

 

 

Do not become a job seeker but a job provider - Archana Meena

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल मेनावत सहित मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष धर्मवीर मीना, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य राजेन्द्री मीना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया।

 

Do not become a job seeker but a job provider - Archana Meena

 

इस अवसर पर रामकेश मीणा, नंदिनी जोशी, अभिषेक सोनवाल, सत्येंद्र शर्मा, अवधेश मीणा, प्रीति सोनवाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य, व्याख्याता महेश कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार मीणा, माइकल, सचिन गर्ग, रुक्मेश मीणा, डॉ. फरीदा बानो, राहुल शर्मा सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !