जयपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिकित्सा विभाग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4008 पदों पर नियुक्ति प्रदान करते हुए पदस्थापन आदेश जारी किए है। साथ ही, हॉस्पिटल केयर टेकर 32 पदों पर एवं 48 मृ*तक आश्रितों को विभिन्न पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इस प्रकार विभाग में 4088 पदों के लिए पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति दी गई है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 8 हजार पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4008 पदों के लिए पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर आनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए पदस्थापन किया गया है।
इसी प्रकार हॉस्पिटल केयर टेकर के 32 पदों पर तथा संवेदनशील निर्णय लेते हुए 48 मृत्तक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की गई है। निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण 7 जिलों के 533 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा विभाग में राज्य परिवार कल्याण संस्थान के माध्यम से 20 हजार 500 से अधिक पदों पर भर्ती का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
Tags Appointment Order female health worker Hindi News Hospital Care Taker India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Medical department Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB
बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
