Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अजमेर शरीफ दरगाह वि*वाद पर ओवैसी का बयान आया सामने

अजमेर: अजमेर शरीफ दरगाह के अंदर शिव मंदिर होने के दावे को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार से कई तीखे सवाल पूछे हैं। दरअसल,दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एक याचिका दायर करते हुए दावा किया था कि अजमेर दरगाह शिव मंदिर की जगह बनाई गई थी।

 

 

Asaduddin Owaisi statement on Ajmer Sharif Dargah

 

 

इस याचिका की सुनवाई करते हुए राजस्थान की अजमेर जिला अदालत ने एएसआई, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय और अजमेर दरगाह कमिटी को नोटिस जारी किया है। सिविल जज मनमोहन चंदेल ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर तय की है। समाचार एजेंसी एएनआई से ओवैसी ने कहा कि ख्वाजा अजमेर की दरगाह 800 सालों से है। उस दौर में मुगलों ने हुकूमत की। बादशाह अकबर ने वहाँ बहुत कुछ बनावाया था। मुगल के बाद मराठा आए।

 

 

 

 

उन्होंने अजमेर को 18000 रुपये में अंग्रेजों को बेच दिया। सन 1911 में जब क्वीन एलिजाबेथ आईं तो वहां पानी का हौज बनावाया। नेहरू से लेकर जितने भी प्रधानमंत्री बने, वहां पर चादर चढ़वाते हैं। आप बताएं क्या करना चाह रहे हैं ये लोग। आखिर बीजेपी और आरएसएस वाले मस्जिद दरगाहों को लेकर क्यों इतनी नफरत पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वहाँ चादर भिजवाते हैं, वो क्या इस पर बोलेंगे? इसमें अल्पसंख्यक मंत्रालय को पार्टी बनाया है।

 

 

 

 

तो नरेंद्र मोदी सरकार क्या कहेगी कि वो दरगाह है या नहीं है? वर्शिप एक्ट का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा है। कोर्ट आखिर इस कानून को क्यों नहीं संज्ञान में ले रही है। आप हर जगह जाकर बोलेंगे कि यहाँ मस्जिद या दरगाह नहीं थी कुछ और था तो कोई मुसलमान जाकर ऐसे ही बयान दे दे… ये कहां जाकर रुकेगा। ऐसे में कानून का राज, लोकतंत्र और कानून व्यवस्था कहां जाएगी। हमने देखा संभल में हुई हिं*सा में पाँच लोगों की जा*न चली गई।

 

 

यह हिं*सा देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सियासत नरेंद्र मोदी और आरएसस कर रहे हैं, वो देश, भाईचारा और कानून व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वि*वाद में शामिल लोगों का ताल्लुक बीजेपी और आरएसएस से है। उन्हीं के इशारों पर ऐसी हरकत हो रही है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !