Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुष्पा 2 के बेनिफिट शो के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौ*त

हैदराबाद: तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 आज रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बेनिफिट शो दिखाए गए थे। हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली में संध्या थिएटर में भी एक बेनिफिट शो आयोजित किया गया था। यहां फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई थी।

 

benefit show of Pushpa 2 in hyderabad Allu Arjun

 

 

इसी दौरान वहां भगदड़ मची और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का ला*ठीचार्ज भी किया। इस अफरातफरी में रेवती नाम की एक महिला की मौ*त हो गई। वहीं महिला के पुत्र श्रीतेजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने बीबीसी न्यूज एजेंसी को बताया कि हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान मची भगदड़ में 35 साल की महिला रेवती की मौ*त हो गई है। बीबीसी के अनुसार चिक्कड़पल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

 

 

 

चिक्कड़पल्ली पुलिस ने बीबीसी को बताया कि रेवती और उनके बेटे श्रीतेजा बाकी परिवार के सदस्यों से अलग हो गए थे। थिएटर में भगदड़ मचने के बाद दोनों गिर पड़े। इसी बीच सांस लेने में तकलीफ के कारण रेवती बेहोश हो गईं। हम तुरंत रेवती और उनके बेटे श्रीतेजा को एक तरफ ले गए और सीपीआर दिया। उसके बाद, उन्हें विद्यानगर के दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने पहले ही रेवती को मृ*त घोषित कर दिया। श्रीतेजा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !