Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाने को केंद्र ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने की मंजूरी देने के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इस स्मारक के लिए उनका धन्यवाद किया है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि ऐसी किसी मांग के बिना ही इस पर विचार किया गया, इसलिए यह ज्यादा खास है।

Center Govt gives approval to build memorial of former President Pranab Mukherjee

बाबा कहा करते थे कि किसी सरकारी सम्मान की मांग नहीं की जानी चाहिए, यह खुद दिया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने बाबा की यादों को यह सम्मान दिया है, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि उन्हें केंद्र सरकार के इस फैसले की एक चिट्ठी 1 जनवरी को मिली थी और वो इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहती थीं। इससे पहले दिसंबर महीने की 26 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग की जा रही थी, जहां उनकी समाधि और स्मारक बनाया जा सके।

हालांकि केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए जमीन देने पर सहमित जताई थी, लेकिन इसके लिए कुछ प्रक्रिया और इसमें समय लगने की बात कही थी। उस समय में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह बात उठाई थी कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के समय ऐसी मांग नहीं की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !