Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में रातभर क्यों दिया धरना?

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को हं*गामा हुआ है। इसकी वजह भाजपा सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहना था। इस बात पर विपक्ष ने वि*रोध जताया और हं*गामा किया है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह समेत छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विपक्षी विधायकों ने ‘दादी’ को असंसदीय शब्द बताते हुए सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की थी। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने इससे इनकार कर दिया।

Rajasthan Congress MLA BJP Politics Jaipur News 22 Feb 25

इसके बाद, कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और जमकर हंगा*मा हुआ। तीन बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसके बाद, राज्य में भाजपा सरकार के मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग के प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधायकों के निलंबन के वि*रोध में बाकी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा में रात भर धरना दिया। देर रात राज्य गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मंत्री जोगाराम पटेल और मंत्री सुमित गोदारा ने नेता प्रतिपक्ष से बात की, लेकिन बातचीत विफल रही।

मंत्री अविनाश गहलोत ने क्या कहा था?

प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा था कि 2023-2024 बजट में या पहले बजटों में हर बार आपकी दादी के नाम पर योजनाएं रखी गईं। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वि*रोध दर्ज किया, जिसके बाद वि*वाद खड़ा हो गया। वि*वाद बढ़ने के बाद मंत्री अविनाश गहलोत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदिरा गांधी को दादी माना है।

अब आपत्ति क्यों है? हम महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते क्या? उनके ही शब्द मैंने कहे हैं, फिर किस बात की माफी मांगू? वहीं, सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दादी असंसदीय शब्द नहीं, बल्कि सम्मानसूचक शब्द है। वि*वाद बढ़ने के बाद से ही विधानसभा में कांग्रेस विधायक ध*रने पर बैठे हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली की संसद में भाजपा तानाशाही कर रही है, उसी पैटर्न पर राजस्थान में भजनलाल सरकार उतर आई है। देश के लिए शहीद होने वाली सम्मानित नेता इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा स्तरहीन अशोभनीय टिप्पणी की जाती है, लेकिन सस्पेंड हमारे विधायकों को किया गया है यह दिखाता है कि भाजपा केवल तानाशाहीपूर्ण रवैये से काम करना चाहती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !