बेंगलुरु:कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिर*फ्तार किया गया है। रान्या राव को सोना त*स्करी के आरोप में सोमवार (4 मार्च 2025) को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान रान्या के पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसके बाद डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्य इंटेलिजेंस ने उन्हें गिर*फ्तार कर लिया है।
पीटीआई के अनुसार रान्या राव को सोमवार की रात गिर*फ्तार करने के बाद उन्हें इकोनॉमिक ऑफेंस कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के बाद एक्ट्रेस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के मानें तो राव एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से इंडिया पहुंचीं थीं और वो कथित तौर पर अपने कपड़ों में छिपाकर 14.8 किलोग्राम सोना लाई थीं।
कपड़ों में छिपाकर लाई थी सोना:
जांच के बाद कहा जा रहा है कि रान्या राव दुबई से सोने का एक बड़ा हिस्सा पहनकर और अपने कपड़ों में सोने की बार छिपाकर गोल्ड स्म*गलिंग कर रही थीं। न्यूज एजेंसी की मानें तो रान्या राव के लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स पर पुलिस की नजर थी। 15 दिनों में एक्ट्रेस चार बार दुबई जा चुकी थीं और ऐसे में पुलिस को उनपर शक हुआ और मौका मिलते ही एक्ट्रेस पर एक्शन ले लिया।
कौन हैं रान्या राव?
आपको बात दें कि रान्या राव को फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में वे कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस कर्नाटक के सीनिर आईपीएस ऑफिसर के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। के. रामचंद्र राव कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं।