Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोटा से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन के द्वारा कोटा के डकनिया तलाव स्टेशन से चलने वाली अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को होली के मध्य चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे कि यात्रियों को इस त्योहारी सीजन में अग्रिम आरक्षण का लाभ और भीड़ से राहत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा रेल मंडल के द्वारा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद को होली के मध्य चलने का निर्णय लिया गया है।

 

Holi special train will run from Kota

 

 

इस गाड़ी में अलग-अलग दर्जे के कुल 22 कोच हैं जो की होली के सीजन में चलने से आरक्षण का लाभ मिलेगा और लोगों को भीड़ से राहत मिलेगी। अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09417/09418 दोनों दिशाओं में अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार दिनांक 10, 17, 24 और 31 मार्च को चलेगी। वहीं दानापुर से प्रत्येक मंगलवार 11,18, 25 मार्च और 1 अप्रैल को चार-चार ट्रिप चलेगी। कोटा रेल मंडल के डकनिया तलाव स्टेशन, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी और भरतपुर स्टेशनों पर इस ट्रेन का हाल्ट होगा।

 

 

 

 

 

 सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद से दानापुर के लिए चलेगी जो की प्रारंभिक स्टेशन से प्रत्येक सोमवार सुबह 9:10 बजे चलेगी। मंगलवार रात 8:30 बजे अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09418 दानापुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी। अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार रात 11:50 पर चलेगी और गुरुवार 12:15 पर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यात्री त्योहारी सीजन में संबंधित स्टेशनों और कर्मचारी से जानकारी ले सकते हैं और रेल मदद 139 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

 

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद- दानापुर के मध्य नडियाद, छायापुरी, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !