Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महिला समृद्धि योजना पर आतिशी के बाद अब कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सरकार की ‘महिला समृद्धि योजना’ पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाया है। समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि हमको पता था कि इस योजना को लागू करना मुश्किल है। संदीप दीक्षित ने कहा कि हमने जो अनुमान लगाया था, उसके अनुसार यदि दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी तो खर्च 20-22 हजार करोड़ रुपये आता है। लेकिन, बीजेपी ने इसके लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए रखे हैं।

After Atishi, now Congress leader raises questions on Mahila Samridhi Yojana

इसका मतलब है कि एक चौथाई महिलाओं को ही यह सम्मान राशि देने वाले हैं। अब यह एक चौथाई लोग कौन हैं? यह गणना कहां से आई है? यह बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जब कमेटी ने मापदंड तय नहीं किए, तो बजट कैसे निर्धारित हो गया। हमको तो पहले से मालूम था कि भले ही कांग्रेस ने इस बात का वादा किया हो या भले किसी और ने लागू करने के लिए यह मुश्किल योजना है, यदि पूरे वादे के साथ लागू की जाए तो, क्योंकि वादा था हर महिला को देने का।

इसमें यह नहीं कहा गया था कि इनको देंगे और इनको नहीं। इसलिए, देखते हैं कि कमेटी इस मामले में क्या रिपोर्ट देती है? कितनों को इसका लाभ देती है और कितनों को नहीं? इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगे। इससे पहले, आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर लिखा था कि दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे। कहा था- ये ‘मोदी की गारंटी है।

आज 8 मार्च है। न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। क्या यही थी मोदी जी की गारंटी? इस पर, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना मैं आपसे सिर्फ एक निवेदन करता हूं। 37 महीने हो गए, पंजाब की महिलाएं आपको ढूंढ रही हैं। कृपया करके उन पर ध्यान दें। दिल्ली की चिंता हम कर लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !