Sunday , 7 June 2026
Breaking News

माँ ने मजदूरी कर बेटे को बनाया इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

सवाई माधोपुर: सात साल पहले पति की बीमारी से आकस्मिक मौ*त के बाद घोटी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। दो बेटों कि जिम्मेदारी अकेली पर आ पड़ी। लेकिन उन्होंने अपने आप को मजबूत कर संभाला। गांव में मजदूरी एवं खेती-बाड़ी कर बच्चों को पढ़ाने में जुट गई और कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बच्चों की पढ़ाई के लिए कई बार लोगों से पैसे उधार लेने की नौबत आई तो लिए। परंतु हिम्मत नहीं हारी। उधर छोटे बेटे ने भी मां का कर्ज अदा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर पढाई में पूरी ताकत झोंक दी।

 

Mother made her son an income tax inspector by working as a labourer Sawai Madhopur News

 

 

 

आखिर बेटे की मेहनत भी रंग लाई और बुधवार को एसएससी सीजीएल 2024 से इनकम टैक्स इंस्पैक्टर के पद पर अंतिम चयन हुआ। दरअसल यह कहानी सवाई माधोपुर जिले में स्थित बामनवास उपखंड की बरनाला तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम टिगरिया निवासी घोटी देवी मीना की हैं। जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर खू*न पसीने की कमाई से बेटे को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनाया। ग्राम टिगरिया निवासी अजय कुमार मीणा ने वर्ष 2020 में सबसे पहले एसएससी सीएचएसएल परीक्षा उत्तीर्ण की। परंतु यही नहीं रुके और लगातार संघर्ष जारी रखा।

 

 

 

 

 

जिसकी बदौलत वर्ष 2021 में एसएससी एमटीएस एवं एसएससी सीएचएसएल में फाइनल चयन हो गया। उसके बाद वर्ष 2022 में एसएससी सीजीएल भी पास कर ली। जिसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित मुख्यालय पर टैक्स असिस्टेंट के रुप में सरकारी सेवा में पहला कदम रखा। मुंबई में पदस्थापित होने के पश्चात नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई निरंतर जारी रखी। जिसके फलस्वरूप एक वर्ष पूर्ण होने से पूर्व ही बुधवार को जारी वर्ष 2024 में हुई एसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम में 68 वी रैंक हासिल कर इनकम टैक्स इंस्पैक्टर पद पर अंतिम चयन सूची में नाम दर्ज करवाया।

 

 

 

 

जिसके बाद चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम चयन के बाद होली पर पहली बार गांव आने पर ग्रामवासियों ने अजय का माला पहनाकर धूमधाम से स्वागत किया। वही अजय कुमार मीणा ने भी बढ़े- बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के प्रति समर्पित रहने का भरोसा दिलाया। अजय मीणा ने सफलता का श्रेय पिताजी स्वर्गीय रामचरण मीणा एवं माताजी घोटी देवी को दिया। उसके बाद मिठाई वितरित कर ग्रामवासियों का मुंह मिठा करवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !