Sunday , 7 June 2026
Breaking News

झड़ते बालों का इलाज कराने आए लोगों की आंखों पर आया संकट

पंजाब: पंजाब के संगरूर में झड़ते बालों के इलाज के लिए लगे एक मुफ्त कैंप में पहुंचे करीब 65 लोगों को अचानक आंखों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल की तरफ भागना पड़ा। यह कैंप संगरूर के काली देवी मंदिर में रविवार को लगाया गया था। यहां बाल झड़ने के इलाज का दावा किया गया था, लेकिन जैसे ही लोगों ने कैंप में दिए गए तेल को बालों पर इस्तेमाल किया तो उन्होंने आंखों में दर्द की शिकायत की और कई की आंखें लाल हो गई।

People who came to get treatment for hair fall faced problems in their eyes in punjab

संगरूर के सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कामरा ने सोमवार को बताया कि कैंप में भाग लेने वाले कुछ लोग हॉस्पिटल आए थे। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत संगरूर के रहने वाले सुखवीर सिंह ने दी जिसके बाद तेजिंदर पाल और अमनदीप नामक व्यक्तियों के खिलाफ दवा और चमत्कारी इलाज के दावों से जुड़े कानून के तहत संगरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !