जयपुर: विश्व टीबी दिवस-2025 के अवसर पर राजस्थान को टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए विशेष प्रयासों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में देश में तीसरे स्थान पर रहने पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं मिशन निदेशक एनएचएम भारती दीक्षित ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने राजस्थान में टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे प्रयासों एवं उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत जैसी महत्वपूर्ण पहल को साकार रूप देने में राजस्थान ने उल्लेखनीय कार्य किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने टीबी मुक्त अभियान की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस पुरस्कार के लिए चिकित्सा विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभाग ‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
हमारा प्रयास है कि राजस्थान जल्द से जल्द टीबी मुक्त हो और टीबी मुक्त भारत अभियान के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में राजस्थान देश का अव्वल राज्य बने। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत वर्ष 2024 में राजस्थान की 3,355 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 586 थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजस्थान में अब तक 19 हजार से अधिक निक्षय मित्र (समुदाय समर्थक) जोड़े जा चुके हैं। सांसदों और विधायकों की भागीदारी से अभियान को सामुदायिक स्तर पर सशक्त किया गया है।
राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार ने 7 दिसंबर, 2024 से 17 मार्च, 2025 तक 100-दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य टीबी निदान और उपचार सेवाओं को सशक्त करना था। यह अभियान 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 347 चिन्हित जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान के 5 जिले (बारां, हनुमानगढ़, झालावाड़, कोटा और राजसमंद) शामिल थे। इन 5 जिलों में समुदाय स्तर पर 734 निक्षय कैंप आयोजित किए और 8.84 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। समारोह में राज्य टीबी अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम सोनी एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.एसएन धौलपुरिया भी उपस्थित रहे।
Tags health Hindi News India India News Jagat Prakash Nadda JP Nadda Latest News Latest News Updates Latest Updates Medical National Award Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App TB Top News Tuberculosis Tuberculosis (TB) Vikalp Times
Check Also
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील
नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
