Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इमारत ढहने से चार की मौ*त, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार की सुबह एक इमारत ढह गई। इसमें चार लोगों की मौ*त हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि अभी भी आठ से दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

building collapse in mustafabad Delhi

वहीं डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने भी बताया कि जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं। राजेंद्र अटवाल ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस की टीम मिलकर काम कर रही है।

चश्मदीद और मृ*तक के रिश्तेदार ने क्या कहा:

एक चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि रात को करीब 2 से 2.30 बजे की बात है। अचानक से चार मंजिल का मकान गिर गया। लोगों ने बताया कि नीचे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उन्होंने दावा किया है कि एक लड़की तो मैं खुद उठाकर एम्बुलेंस तक लेकर गया था और इस दौरान उनकी सांस चल रही थी। वहीं, मृ*तक के एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि इमारते ढहने से उनके दो भांजों की मौ*त हो चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !