Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर खिलाफ दर्ज हुआ मामला

नई दिल्ली: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल पर निशाना साधा है। बता दें कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘भड़*काऊ’ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में एक केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद गायिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा, कि भाजपा का आईटी सेल मुझे दे*शद्रोही बताकर ट्विटर पर ट्रेंड चला रहा है। सिर्फ इसलिए कि मैं देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछती हूं।

folk singer Neha Singh Rathore News 28 April 25

उन्होंने कहा कि ये लोग मुझे दे*शद्रोही इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के किसी ट्विटर अकाउंट ने मेरा वीडियो कॉपी करके लगा दिया। भाजपा का आईटी सेल और गोदी मीडिया के बिके हुए सरकारी पत्रकार देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। नेहा सिंह राठौर ने कहा कि उनके परिवार के कुल 14 लोग भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में अपनी जा*न दांव पर लगा चुके हैं।

नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मामला:

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल को वादी अभय कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर नेहा सिंह राठौर के नाम से संचालित हो रहे एक्स हैंडल के खिलाफ एक मुकदमा रजिस्टर किया गया है। उन्होंने बताया कि वादी अभय कुमार सिंह का कहना है कि पहलगाम की खेदजनक घटना के बाद इस ट्विटर हैंडल के जरिए कई सारे ऐसे पोस्ट किए गए, जिससे सामाजिक वैमनस्य फैल रहा है। उनकी दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !