नई दिल्ली: लैटिन अमेरिकी देश उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जोस मुजिका को “पेपे” के नाम से जाना जाता था। 2010 से 2015 तक उरुग्वे के राष्ट्रपति रहे पूर्व गुरिल्ला नेता मुजिका अपनी साधारण ज़िंदगी के लिए दुनिया के “सबसे गरीब राष्ट्रपति” के नाम से जाने जाते थे।
उरुग्वे के वर्तमान राष्ट्रपति यामांडू ओरसी ने एक्स पर जोस मुजिका की मृ*त्यु की जानकारी देते हुए लिखा कि आपने हमें जो कुछ भी दिया, उसके लिए और अपने लोगों के प्रति आपके गहरे प्यार के लिए धन्यवाद। पूर्व राष्ट्रपति मुजिका की मृ*त्यु कैसे हुई अभी साफ नहीं है, हालांकि वह ओसोफेजियल कैंसर से पीड़ित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
