मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है।एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि हाल में मेरे दिए गए बयान से हर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूं, दुखी हूं, बल्कि माफी चाहता हूं। हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारतीय सेना के चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ प्रेस वार्ताएं की थीं।
विजय शाह ने सोफिया कुरैशी को देश की बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर काम किया है। उन्होंने कहा कि वह हमारी सगी बहन से भी अधिक सम्मानित हैं। विजय शाह ने कहा कि हाल के भाषण में मेरी इच्छा और मंशा यही थी कि मैं कर्नल सोफिया कुरैशी की बात को अच्छे से समाज के बीच में रखूं, लेकिन ‘दुखी और विचलित मन से’ उनके मुंह से कुछ शब्द गलत निकल गए।
आज मैं खुद शर्मिंदा हूं। पूरे समाज से और समुदाय से माफी मांगता हूं। बहन सोफिया और देश की सम्माननीय सेना का हमेशा सम्मान करता हूं और आज हाथ जोड़ कर सबसे मैं दिल से माफी चाहता हूं। बुधवार को विजय शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Tags Colonel Sofiya Qureshi Colonel sophia Qureshi Hindi News India India News Indian Army Latest News Latest News Updates Latest Updates Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Minister Vijay Shah MP News Operation Sindoor Sawai Madhopur App Sofiya Qureshi Top News Vikalp Times
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB
बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
