Thursday , 23 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली का किया आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में आज मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को गणेश आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार से रवाना किया।

 

पैनल अधिवक्ता नागाराम मीना ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व अन्य आमजन को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाइश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

A awareness rally organized for National Lok Adalat in khandar Sawai Madhopur

 

पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व से संबंधित मामलों का भी राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में नारे लगाते हुए आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यपक बजरंग लाल चक्रधारी, बद्रीलाल प्रजापत सहित अन्य स्टाफ व आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !