Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 15 घायल : मची अफरा-तफरी  

सवारियों से भरी बस नेशनल हाइवे 68 पर असंतुलित होकर पलट गई। अफरा तफरी मच गई। बस में सवार करीब 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। 3 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है।वहीं, हाइवे पर जाम लग गया। हादसा बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र खेतसिंह की प्याऊ की है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम हादसा स्थल व दूसरी टीम हॉस्पिटल पहुंची। विधायक मेवाराम जैन, पीएमओ बीएल मंसूरिया अस्पताल पहुंचकर घायलों बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह नेशनल हाइवे 68 पर अहमदाबाद से सवारियां लेकर बस बाड़मेर की तरफ आ रही थी। बस में करीब 40 सवारियां थी। इस दौरान हाइवे पर खेतसिंह की प्याऊ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पीछे व सामने से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस व प्राइवेट गाड़ी से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर हॉस्पिटल में भी हड़कंप मच गया।

 

A bus full of passengers coming from Ahmedabad to Barmer overturned uncontrollably

 

एक-एक करके तीन एम्बुलेंस व प्राइवेट गाड़ी पहुंचने से इमरजेंसी के आगे भीड़ इकट्‌ठी हो गई। एसडीएम समुंदरसिंह भाटी के मुताबिक आज सुबह गणेश ट्रेवल्स की बस अहमदाबाद से गिड़ा जा रही थी। खेतसिंह की प्याऊ बेकाबू होकर पलटी खाई है। इसमें करीब 15-20 लोग घायल हुए है। इसमें तीन लोगों के फ्रेक्चर हुए है। घायलों का हॉस्पिटल इलाज व जांच चल रही है। कोई भी घायल गंभीर नहीं है।

टायर फटने से हुआ हादसा

विधायक मेवाराम जैन के मुताबिक बस अहमदाबाद से आ रही थी। खेतसिंह की प्याऊ के पास बस टायर फटने से पलट गई। सवारियों ने मुझे फोन किया तुंरत हॉस्पिटल प्रशासन का अलर्ट कर दिया वहीं, पुलिस व प्रशासन को भी मौके पर भेजा। हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से कुशल क्षेम पूछी और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !