उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए एक हा*दसे में 11 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं चार लोगों को बचा लिया गया है। यह हा*दसा इटियाथोक के बेलवा बहुता रेहरा पुल पर हुआ है, जहां एसयूवी कार नहर में पलट गई। इटियाथोक पुलिस थाने के एसएचओ कृष्ण राज राय ने बताया कि एसयूवी कार में ड्राइवर समेत 15 लोग सवार थे। ये लोग मोतीगंज सिहागाव से पृथ्वीनाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे।
हा*दसे की सूचना मिलते ही जिले के एसपी और डीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हा*दसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मृ*तकों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृ*तकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है और घायलों का उचित इलाज कराने के लिए कहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
