हांगकांग: हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। इस हा*दसे में दो लोगों की मौ*त हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, म*रने वाले दो लोग जमीन पर काम करने वाले स्टाफ थे। विमान के उनके वाहन से टकराने के बाद, वाहन समुद्र में जा गिरा था। विमान भी फिसलकर समुद्र में गिर गया।
विमान में मौजूद चारों क्रू मेंबर जीवित बच गए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह हा*दसा स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3:40 बजे हुआ है। एमिरेट्स की फ़्लाइट ईके9788 दुबई से हांगकांग आ रही थी। यह विमान तुर्की की कार्गो एयरलाइन एयर एसीटी का बोइंग 747-481 विमान है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
