Saturday , 5 September 2026
Breaking News

छः पीढ़ियों के बाद पहुंचे पूर्वजों के गांव

सवाई माधोपुर: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी शहर से पूर्वजों की मिट्टी को नमन करने एक कुनबा चौथ का बरवाड़ा कस्बे में आया। परिवार के छः पीढ़ियों पहले के पूर्वज चौथ का बरवाड़ा में ही निवास करते थे, किंतु वर्ष 1899 में पड़े भयावह अकाल जिसे छप्पनिया अकाल के नाम से जाना जाता है, के समय उनका परिवार यहाँ से पलायन कर उत्तर प्रदेश के बिल्सी नामक शहर में बस गए थे।

 

a family Reached ancestral village after six generations in chauth ka barwara

 

 

लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी वो अपनी संतानों को बताते रहे की अपने पुरखों का गाँव राजपुताने के बरवाड़ा में है। अपने पूर्वजों का जन्मस्थान खोजते हुए ये परिवार 2 फरवरी को चौथ का बरवाड़ा पहुंचा। परिवार के मुखिया विनोद भारद्वाज ने बताया कि अपने पुत्र तापस भारद्वाज के साथ पुत्र वधु एवं पौत्र – पौत्री के साथ पूर्वजों का गांव खोजते बरवाड़ा आए हैं। जहां उन्होंने चौथ माता मंदिर, मीन भगवान मंदिर, देव नारायण भगवान मंदिर सहित पास ही शिवाड के घुश्मेश्वर महादेव के दर्शन किए।

 

 

 

सभी लोगों ने गांव की मिट्टी को माथे से लगाया। इस परिवार का ग्राम वासियों ने स्वागत किया। लोगों ने गांव की गलियों का परिवार सहित घूमकर पूर्वजों की धरती को प्रणाम किया। म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के समन्वयक अनेंद्र सिंह आमेरा ने परिवार को गांव खोजने में काफी मदद की। इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित सुरेश खटाणा, सी एल सैनी, शंकर लाल गुर्जर, भेरूलाल मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !