Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे, लेकिन उन नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों में सत्ता परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं।

BJP gets majority in exit poll Delhi Elections 2025

दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और भारतीय जनता पार्टी आ रही है। वहीं इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि अपना इग्ज़ैक्ट पोल, एग्जिट पोल से भी बहुत अच्छा होने वाला है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद ही सही मगर वापसी हो रही है, प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की नेता रीना गुप्ता ने ‘आप’ की सरकार बनने का दावा किया है।

एग्जिट पोल क्या कह रहा है:

मैटराइज के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि बीजेपी को 35 से 40 सीटें दी गई हैं और कांग्रेस को 0-1 सीट दी गई है।

वहीं चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39 से 44 सीटें, आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें दी गई हैं।

पीपल्स पल्स-कोडेमा एग्जिट पोल में बीजेपी को 51 से 60 सीटें और आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !