करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में आज गुरुवार सुबह 11 बजे एक जिंदा नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे मजदूरों ने रोने की आवाज सुनकर आसपास तलाश की और नवजात को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। शिशु को तुरंत टोडाभीम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर लोकेश मीणा के नेतृत्व में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है। उपखंड अधिकारी अमन चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फेसबुक लाइव के जरिए घटना की खबर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। शिशु को आगे की प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
