महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे के मावल तालुका में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौ*त हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। मावल तालुका में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा रविवार को ढह गया जिस कारण कई पर्यटक घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौ*त हो गई है, वहीं 32 लोग घायल हैं।
आशंका जताई जा रही है कि हा*दसे में कुछ लोग नदी में बह गए हो सकते हैं। ये हा*दसा पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडमला गांव के पास हुआ है। पिंपरी-चिंचवाड़ जोन 2 के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह एक पुराना लोहे का पुल था। जो रविवार करीब शाम 3.30 बजे के आसपास गिर गया है। डीसीपी ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार इसमें दो लोगों की मौ*त हुई है और जिन्हें बचाया गया है उन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया है।