Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कौन है आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा, जिन्हे किया गिर*फ्तार

नई दिल्ली: पंजाब के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने जालंधर सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को गिर*फ्तार किया है। विजिलेंस डिपार्टमेंट ने आज रमन अरोड़ा के घर पर छा*पा मा*रा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के जालंधर के अशोक नगर स्थित घर पहुंची थी। रे*ड के दौरान पुलिस ने रमन अरोड़ा के मोहल्ले में लगी गलियों के सभी गेट बंद कर दिए और किसी को भी बाहर से अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

Aam Aadmi Party MLA Raman Arora News Punjab 24 May 25

 आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस बारे में जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में जालंधर से मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस ने छा*पा मा*रा। उन्होंने यह भी लिखा कि जालंधर नगर निगम अधिकारियों के जरिए लोगों को झूठे नोटिस भेजकर मामले को रफा-दफा करने के बदले रमन अरोड़ा द्वारा बड़ी रकम ली जाती थी।

 पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर ही की जा रही है। हाल ही में रमन अरोड़ा को दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। रमन अरोड़ा ने 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से पहली बार जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने कांग्रेस विरोधी राजिंदर बेरी और बीजेपी के मनोरंजन कालिया को हराया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !