Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसीबी एएसपी के घर छा*पे में मिले 39 लाख कैश, सोने-चांदी के जेवरात और करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा 27 जून को देर रात कार्यवाही करते हुए आरोपी जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भीलवाड़ा के जयपुर स्थित आवास पर छा*पा मा*रकर 39 लाख से अधिक की नगद राशि एवं करोड़ों रुपए बाजार मूल्य की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी जगराम मीणा का हाल ही में झालावाड़ से भीलवाड़ा तबदाला हुआ था।

 

ACB action on acb ASP house in jaipur

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को मिली सूत्रों की सूचना के आधार पर 27 जून को देर शाम आरोपी जगराम मीणा को 9 लाख 50 हजार रुपए की सं*दिग्ध राशि के साथ झालावाड़ से जयपुर आते समय पकड़ा था। जिस पर राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में राजकुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते हुए आरोपी जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के थाना रामनगरिया क्षेत्र में स्थित निवास पर छा&पा मा*रकर तलाशी ली गई।

 

 

 

कार्यवाही के दौरान आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निवास स्थान मकान नम्बर 31 चकरोल जेडीए कॉलोनी एसकेआईटी के पीछे जगतपुरा से 39 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नकदी, लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण एवं करोड़ों रुपए बाजार मूल्य की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए। बरामद नकद राशि के अधिक होने के कारण मौके पर टीम को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। तलाशी के दौरान आरोपी की आवास से महंगी एवं विदेशी ब्रांड की भारी मात्रा में 85 श*राब की बोतल भी बरामद हुई, जिसकी सूचना थाना रामनगरिया को दी जाकर पृथक से अभियोग पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जगराम मीणा का एसीबी चौकी झालावाड़ से भीलवाड़ा तबादला हुआ था। एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर को विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी चौकी झालावाड़ में पदस्थापित जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का लोक कृत्य भ्रष्ट होकर भ्रष्ट आचरण पूर्वक लोक कृतव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। जगराम मीणा की आम छवि आमजन व राज्य सरकार के अन्य विभागों में भी सही नहीं है। जगराम मीणा एसीबी चौकी झालावाड पदस्थापित होने से ही झालावाड जिले के सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुविधा शुल्क व भ्रष्टाचार करने की छूट प्रदान की जा रही है।

 

 

 

जगराम मीणा द्वारा सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारियों को ड*रा-धम*काकर मासिक बंधी व सुविधा शुल्क अ*वैध रूप से प्राप्त की जा रही है। जगराम मीणा प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर अपने निवास स्थान जयपुर पर आने से पूर्व जिला झालावाड में मासिक बंधी व सुविधा शुल्क सरकारी कार्यालयों से प्राप्त कर अपनी गाडी स्विफ्ट डिजायर रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 14 एसी 6215 में सं*दिग्ध अवै*ध राशि रखकर जयपुर आते है। जगराम मीणा की 2 माह से निगरानी जारी रखी गयी। जगराम मीणा एक बार पहले भी सं*दिग्ध अ*वैध राशि प्राप्त कर जयपुर आ रहा था, लेकिन एसीबी के जाल में फंस नहीं पाया।

 

 

 

 

क्योंकि जगराम मीणा पूर्व में सुरेंन्द्र शर्मा अति. पुलिस. अधीक्षक की ट्रेप कार्यवाही के पश्चात सर्तक हो गया था। विश्वसनीय गोपनीय सूत्रो से सूचना मिली थी कि जगराम मीणा सरकारी कार्यालयों के लोकसेवको से मोटी अ*वैध राशि प्राप्त कर अपनी कार में रखकर झालावाड से जयपुर आ रहे है। जिस पर राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में एसीबी एसयू प्रथम जयपुर के पुष्पेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 27 जून को अर्चना मीणा पुलिस निरीक्षक द्वारा बरखेड़ा टोल प्लाजा शिवदासपुरा पर जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 14 एसी 6215 की आकस्मिक चैकिंग व तलाशी ली जाने पर एक प्लास्टिक के फोल्डर में अखबार में लिपटे हुए 500-500 रूपये की दस गड्डिया कुल 5 लाख रूपये एक पीले रंग का लिफाफा, जिसमें 500-500 रूपये की चार गड्डियों कुल 2 लाख रूपये एक पीले रंग का लिफाफा जिसमें 500-500 रूपये की दो गड्डियां कुल 1 लाख रूपये व एक लाल रंग के लेदर में बैग में रखे पीले रंग का लिफाफा में 500-500 रूपये के 70 नोट कुल 35 हजार रूपये होना पाये। इस प्रकार कुल 9 लाख 35 हजार रूपये मिले।

 

 

 

 

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में सं*दिग्ध लोकसेवक जगराम मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !