जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा कार्यवाही करते हुए सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा आयकर विभाग भिवाड़ी जिला खैरथल तिजारा को 4 हजार रूपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया। एसीबी चौकी भिवाडी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा अपने पूराने पेनकार्ड को बन्द करवाने के लिए आयकर विभाग भिवाड़ी में प्रार्थना पत्र देने पर भिवाडी कार्यालय के कर्मचारी सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने परिवादी का पूराना पेनकार्ड बन्द करने के लिए 5 हजार रूपये की रि*श्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी चौकी भिवाड़ी द्वारा राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस तृतीय के सुपरवीजन में एसीबी चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
