जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इकाई बून्दी द्वारा कार्यवाही करते हुए देवराज मीणा हाल प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी द्वारा परिवादी से ग्राम पंचायत बडगांव के निरीक्षण की एवज में विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली पीयूष कुमार जैन के नाम पर 20 हजार रूपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गि*रफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी देवराज मीणा प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली पीयूष कुमार जैन द्वारा ग्राम पंचायत बडगांव पंचायत समिति हिण्डोली के निरीक्षण की एवज में 35 हजार रूपये रि*श्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।
जिस पर एसीबी कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में एसीबी बून्दी के अधिकारी हरीश भारती उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मय ट्रेप टीम के ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा परिवादी से प्राप्त की गई रि*श्वत राशि आरोपी कार्यालय से आरोपी के बैठने वाली कुर्सी के आगे रखी टेबल की रेक से प्राप्त की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
