जयपुर: एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी जगवीर सिंह, हाल जेल प्रहरी, जिला कारागृह जयपुर को 26 हजार रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत मिली थी।
जिसमें बताया कि परिवादी का भाई फि*रौती के मामले में विगत 8 दिनों से जिला कारागृह जयपुर में बंद है, जिसको जेल में परेशान नहीं करने की एवज में आरोपी जगवीर सिंह, जेल प्रहरी द्वारा परिवादी से 70 हजार रूपये रि*श्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय जयपुर के ज्ञान प्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में मय नाथूलाल बंशीवाल, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
