बूंदी: एसीबी इकाई बूंदी द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी कन्हैया लाल हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत गुढा देवजी तहसील नैनवां जिला बून्दी को परिवादी से अपने पिताजी जगदीश प्रसाद नागर के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में 6 हजार रूपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। .
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी बूंदी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी कन्हैया लाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत गुढा देवजी तहसील नैनवां जिला बूंदी द्वारा परिवादी से उसके पिताजी के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में 6 हजार रि*श्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।
जिस पर एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में एसीबी बून्दी के अधिकारी हरीश भारती, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मय ट्रेप टीम ज्ञानचन्द, उप अधीक्षक पुलिस, इस्माईल अंसारी सहायक उप निरीक्षक, देवेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विक्रम सिंह हाडा कांस्टेबल एवं मनोज कुमार कांस्टेबल के ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा परिवादी से प्राप्त की गई रि*श्वत राशि आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से बरामद की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
