टोंक: एसीबी मुख्यालय जयपुर, के निर्देश पर एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार बैरवा हाल पटवारी पटवार हल्का कस्बा टोंक गर्दी तहसील टोंक व मोहम्मद नसीम द*लाल को 15 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी परिवादी के पुत्री/पुत्रों के नाम से खरीदी भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में आरोपी नरेन्द्र बैरवा पटवारी द्वारा 30 हजार रूपये रि*श्वत राशि मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। 25 सितम्बर को मांग सत्यापन में 30 हजार रूपये की मांग कर 15 हजार रूपये आज ही लाने हेतु तथा शेष 15 हजार रूपये बाद में देने हेतु परिवादी को कहा गया तथा रि*श्वत राशि नहीं देने पर ध*मकी देकर नामान्तरण खारिज करने हेतु कहा गया।
जिस पर एसीबी के अनिल कायल उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज, अजमेर के सुपरवीजन में झाबर मल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार बैरवा, पटवारी ने अपनी उपस्थिति में अपने परिचित मोहम्मद नसीम (द*लाल) को 15 हजार रूपये रि*श्वत राशि परिवादी से दिलवाई गई। जिस पर आरोपियों को रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
