मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हा*दसा हुआ है। यहां गुरुवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हा*दसे के बाद अब तक 11 श*व निकाले जा चुके हैं। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी जुगताप ने कहा कि तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 10 लोगों की मौ*त हुई है। गंभीर तौर पर घायल तीन लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है।
ट्रॉली में हा*दसे के समय 30 से 32 लोग सवार थे। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय खबरों के अनुसार मृ*तकों में आठ बच्चियां शामिल हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हा*दसे को “अत्यंत दुखद” बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हा*दसे अत्यंत दुखद हैं।
शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृ*तकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
