कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में आज बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक बस हाद*से का शि*कार हो गई। इस हा*दसे में चार यात्रियों की मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार सगाई फंक्शन से लौट रही मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हा*दसे में 2 सगे ज्वेलर भाई, उनकी मां और बहनोई (बहन के पति) की मौ*त हो गई। परिवार के 10 अन्य लोग घायल हैं। इसमें से 7 की स्थिति गंभीर है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि शनिवार को करौली के सीताबाड़ी इलाके की रहने वाली ज्वेलर फैमिली इंदौर (मध्य प्रदेश) गई थी। इंदौर में लड़के का सगाई-गोदभराई कार्यक्रम था। शनिवार को ही रात के नौ बजे परिवार के सभी लोग मिनी बस से करौली के लिए निकले थे। रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चंबल पुल पर (बुढ़ादीत गांव) दुर्घटना हो गई। हा*दसा देखकर लगता है कि मिनी बस की स्पीड काफी तेज थी।
आशंका जताई जा रही है कि मिनी बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हा*दसा हुआ है। मिनी बस में सवार ब्रजेश सोनी (45), सुरेश सोनी (45), गीता सोनी (63) और अनिल सोनी (48) की मौ*त हो गई। अनिल और ब्रजेश दोनों सगे भाई थे। इनकी मां गीता थी। सुरेश, गीता के दामाद थे। अनिल और ब्रजेश ज्वेलर थे। सुरेश सरकारी टीचर थे। उनकी पोस्टिंग भरतपुर में थी। अनिल के बेटे रानू की सगाई कार्यक्रम में सोनी परिवार के 14 लोग गए थे। रानू बेंगलुरु में इंजीनियर है। 3 लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई थी, जबकि एक ने एमबीएस हॉस्पिटल (कोटा) में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
