Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार 

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना चौथ का बरवाड़ा पर गत 23 दिसंबर 2021 को करीब दोपहर 1 बजे आरोपी अपनी मोेटरसाईकिल से जय भवानी मैरिज गार्डन के पास कच्चे रास्ते से पक्की सड़क की तरफ आया।

 

 

उसी समय 9 साल की नाबालिग बालिका अपने घर से मैरिज गार्डन के गेट नंबर 1 के पास से स्कूल चौथ का बरवाड़ा में मौखिक परीक्षा देने जा रही थी। तभी आरोपी नाबालिग बालिका को जबरन अपने साथ मोटरसाईकिल पर बैठाकर रेलवे पुलिया अण्डर पास के पास सुनसान जगह पर ले गया।

 

Accused arrested for kidnapping minor girl in sawai madhopur

 

पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान टीनू सोगरवाल थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुनील कुमार द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानोदिया अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल कुमार डोरिया पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में टीनू सोगरवाल थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में मोनूराम कांस्टेबल और सुरेश कुमार कांस्टेबल को अज्ञात आरोपी को दस्तयाब करने व मोटरसाईकिल की तलाश हेतु रवाना किया गया। बापर्दा आरोपी घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद मामले में आरोपी रवि कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी नया गांव रोड़ चौथ का बरवाड़ा को बापर्दा गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल भी जब्त की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !