Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाकर अवैध सट्टा का आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़, 29 लाख का मिला हिसाब, थार गाड़ी भी जब्त

सवाई माधोपुर पुलिस ने ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाकर अवैध सट्टा करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आरोपी के बैंक खाते से एक करोड़, 29 लाख रूपये का लेनदेन मिला। वहीं 15 एटीम कार्ड, लग्जरी थार गाड़ी भी बरामद की है। साथ ही एप्लीकेशन पर करीब 34000 ग्राहकों को सट्टा व विभिन्न गेम पर दाव लगवाया जा रहा था। सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा एप्लीकेशन बनाकर ऑनलाइन सट्टा पर दाव लगाने वाले विजयदीप पुत्र रामराज मीणा निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। एप्लीकेशन पर करीब एक करोड़, 29 लाख रूपये का हिसाब मिला है।

 

आरोपी के कब्जे से 15 एटीम कार्ड, कई बैंक खातों की पास बुकें एवं लग्जरी गाड़ी थार भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्यवाही हेतु सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी दीपक खण्डेलवाल शहर सवाई माधोपुर, थानाधिकारी प्रमेन्द्र सिंह रावत कोतवाली सवाई माधोपुर को विशेष निर्देश दिये गए है। इस कार्य योजना के तहत थानों में ऐसे व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया है जो इस प्रकार के अवैध धन्धे में लिप्त है और उन पर निकटतम निगरानी रखना प्रारम्भ किया गया है। बैंक अकाउंट किराए पर लेकर अन्य व्यक्तियों के नाम फर्जी सीम कार्ड लेकर कार्य करते है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पर 34000 हजार व्यक्तियों को जोड़ कर करीब एक करोड़, 29 लाख रूपये का लेन देन ग्राहकों से किया गया।

 

Accused of illegal betting by making online application arrested in sawai madhopur

 

गत 06.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रणथम्भौर रोड़ पर थार गाडी़ में आनॅलाइन एप्लीकेशन पर सट्टा खेल रहा है इस सूचना पर सुरेश चन्द उप निरीक्षक के नेतृत्व पुलिस टीम ने विजयदीप मीना को थार गाड़ी सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की। विजयदीप के कब्जे से मिले मोबाइल एवं अन्य दस्तावेजों को चैक किया गया तो पाया कि आरोपी द्वारा पुखराज मीणा निवासी चकेरी के साथ मिलकर एप्लीकेशन बनाकर 34 हजार व्यक्तियों पर दाव लगाने वालो को सट्टा लगाने के लिए अपनी एप्लीकेशन पर जोड़ कर उनसे सट्टा खिलवाने का कार्य किया जा रहा था। ग्राहकों से सट्टे के लिए अपने बैंक वाॅलेट पर पेमन्ट लिया जाता था। इस कार्य हेतु अपने एवं अन्य व्यक्तियों के सीम कार्ड/एटीम कार्ड का उपयोग में लिया जा रहा था।

 

 

वाॅलेट की जानकारी के अनुसार गत 8 माह मे करीब एक करोड़, 29 लाख रूपये का लेन देन पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय व सवाई माधोपुर के आस पास के इलाकों में नौजवानों द्वारा अवैध तरीके से एप्लीकेशन बनाकर ऑनलाइन सट्टा पर दाव लगाकर अवैध धन्धे किये जा रहे है। इस अवैध धन्धे से प्राप्त रकम का उपयोग अवांछित गतिविधियों, अवैध व्यापार व अपराध जगत में किया जा रहा है। नव युवा पीढी द्वारा इन व्यक्तियों को आदर्श के रूप में मानने लगी है। ये एक सामाजिक बुराई के रूप मे समाज में बढ़ती जा रही है एवं युवा पीढी व बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है। सवाई माधोपुर के आस पास के विशेष कर पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा को छोड़कर इस धंधे में लिप्त हो रहे है। इसके अन्कुश हेतु पुलिस द्वारा विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

 

पुलिस टीम: प्रमेन्द्र सिंह रावत थानाधिकारी थाना कोतवाली, सुरेश चन्द उप निरीक्षक, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, दयाराम कांस्टेबल, कमल एवं रामलखन कांस्टेबल थाना कोतवाली व सायबर सेल के राजकुमार कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !