Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तेज गति से वाहन चलाने पर 55 हजार से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई

जयपुर: राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4 से 18 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

 

Action taken against over 55,000 drivers for speeding in rajasthan

 

 

पुलिस विभाग ने बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 20419 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई:

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर राज्य में लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने 4 से 15 नवंबर तक श*राब पीकर वाहन चलाने पर 7971 , तेज गति से वाहन चलाने पर 55 हजार 717, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 39 हजार 940, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 3505, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 11 हजार 387 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 20 हजार 419 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

 

इस दौरान 5 लाख 43 हजार 518 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया है। प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने के लिए पुलिस जाप्तों से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें तैनात रहीं और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

परिवहन विभाग ने किए 21000 से अधिक वाहनों के चालान, 121 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द:

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक (15 नवंबर तक) कुल 21695 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 1338, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 427 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 14875 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए।

 

यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 222, छत पर सामान रख संचालन करने पर 44 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 2671 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने 449 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा 121 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। इस दौरान 1124 वाहनों को सीज किया गया है तथा 57 वाहनों के परमिट भी कैंसिल किए गए हैं। साथ ही, विभाग द्वारा अन्य प्रकरणों में भी चालान किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !