Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लगे रहो मुन्नाभाई और थ्री इडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन

मुंबई: हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने चरित्र अभिनेता रहे अच्युत पोतदार का सोमवार की रात मुंबई से सटे ठाणे जिले के जुपिटर अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने अच्युत पोतदार के निधन की पुष्टि की है और बताया है कि उन्हें गंभीर हालत में सोमवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। तमाम नाटकों से लेकर हिंदी-मराठी टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय करने वाले अच्युत पोतदार 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज ठाणे में किया जाएगा।

 

Actor Achyut Potdar, who worked in films like Lage Raho Munnabhai and 3 Idiots, passed away

 

 

80 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अच्युत पोतदार ने आक्रोश, अर्धसत्य, ते*जाब, परिंदा, रंगीला, लगे रहो मुन्नाभाई और 3 इडियट्स जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 90 से अधिक टीवी सीरियलों और 25 से ज्यादा नाटकों में भी अभिनय किया था। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार अपने करियर के शुरुआती दिनों में रीवा में टीचर थे। फिर 1962 में वे ‘इमरजेंसी कमिशन’ के तहत सेना में भर्ती हुए।

.

 

 

इसके बाद उन्होंने एक सरकारी तेल कंपनी में नौकरी की और फिर रंगकर्मी सत्यदेव दुबे के साथ रंगमंच पर अभिनय की शुरुआत की। साल 1967 में सेना के कैप्टन पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अच्युत पोतदार ने रिटायर होने तक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में वरिष्ठ पद पर नौकरी की। इसी दौरान उन्होंने अभिनय में भी रुचि लेनी शुरू की और फिर जल्द ही हिंदी-मराठी फिल्मों व टीवी शोज में अभिनय करना शुरू किया और इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !