नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और शिव सेना (शिंदे गुट) नेता गोविंदा गो*ली लगने से घायल हो गए है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल आज मंगलवार को गोविंदा अपनी रिवॉ*ल्वर को साफ कर रहे थे। इसी दौरान गलती से उनकी रि*वॉल्वर से पैर में गो*ली लग गई है। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा मुंबई में अपने घर पर रि*वॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी गो*ली पैर में लग गई। मुंबई की बीबीसी की सहयोगी पत्रकार मधु पाल के अनुसार उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं। वह जयपुर में थी, लेकिन खबर सुनते ही वहाँ से रवाना हो गई हैं।
गोविंदा के मैनेजर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि वह अपने लाइसेंसी रि*वॉल्वर को कवर में रख रहे थे, उसी दौरान पैर पर गिर गया और गोली लग गई। डॉक्टरों ने पैर से गोली निकाल दी है और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं लेकिन अभी अस्पताल में ही हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
