तमिलनाडु: तमिलनाडु के करूर में तमिलनाडु विक्ट्री पार्टी के नेता और एक्टर विजय के प्रचार के दौरान उमड़ी भीड़ में 39 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 95 लोग घायल बताए जा रहे है। तमिलनाडु विक्ट्री पार्टी के नेता विजय 27 सितंबर को करूर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने कहा है कि करूर भग*दड़ में 39 लोगों की मौ*त हुई है और 95 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि 95 घायलों में से 51 लोग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है। बाकी के 44 घायल लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पी सेंथिल कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। यह हा*दसा उस वक्त हुआ जब शनिवार शाम विजय करूर में अपनी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में मची भग*दड़ के बाद विजय ने एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
