नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री सरोजा देवी का सोमवार को बेंगलुरू में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सरोजा देवी 87 साल की थीं। सरोजा देवी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा की 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है की जैसे ही सरोजा देवी का नाम लिया जाता है, ‘कित्तूर चेनम्मा’, ‘बब्रुवाहन’ और ‘अन्नाथंगी’ जैसी फिल्मों में उनके मनमोहक अभिनय की यादें ताजा हो जाती हैं। दशकों तक सुसंस्कृत फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली सरोजा देवी की विदाई, भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
