Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की मौ*त

मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आज बुधवार को मुंबई में छत से गिरने से मौ*त हो गई है। अनिल अरोड़ा बांद्रा की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में सातवीं मंजिल पर रहते थे। अनिल अरोड़ा की मृ*त्यु के बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे थे।

Actress Malaika Arora father Mumbai Police News 11 Sept 24

डीसीपी क्रा*इम ब्रांच राज तिलक रोशन ने समाचार एजेंसी बीबीसी से पुष्टि की है कि बांद्रा में रहने वाले अनिल अरोड़ा की मृ*त्यु हुई है। उनकी मौ*त बालकनी से गिरने से हुई है। घटना के बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंच गई और इसकी अभी जांच चल रही है कि यह मौ*त एक हा*दसा है या उन्होंने आ*त्मह*त्या की है।

मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे सितारे:

मलाइका अरोड़ा के घर उनके करीबियों और फिल्मी सितारों का आना शुरू हो गया है। मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान उनके घर पहुंची हैं। अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडेय भी बिल्डिंग में पहुंच गए है। इसके अलावा हेलेन, सोफी चौधरी, किम शर्मा और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी उनके घर पहुंचे है।

मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने ये कहा:

मीडिया से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस के अफसर ने मामले को लेकर कहा कि अनिल की बॉडी मिली थी। वो छठी मंजिल पर रहते थे। अभी हम मामले की जांच कर रहे है। हम हर एंगल से डिटेल में जांच कर रहे है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। वहीं भी जांच कर रही हैं। बॉडी अभी पोस्टमार्टम के लिए जा रही है। प्रथम दृष्टया ये आ*त्मह*त्या का मामला लग रहा है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह का पता लगाने की हम कोशिश कर रहे है।

घर पहुंची मलाइका अरोड़ा

पिता की मौ*त की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई रवाना हो गई थी। अब वह घर पहुंच गई है। मलाइका हैरान और परेशान होते हुए बिल्डिंग में घुसी है। उनके साथ उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी दिखाई दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !