Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली राज्य स्तरीय सम्मान से होंगे सम्मानित

शिक्षा जगत जिले में अपनी अलग ही पहचान रखने वाले एवं सवाई माधोपुर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एजाज अली को राष्ट्रीय सेवा योजना+2, 2021-22 से राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष सवाई माधोपुर से दो लोगों का चयन हुआ है। वर्तमान में एजाज अली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर के पद पर कार्यरत है। एजाज अली उससे पहले भी शिक्षा निदेशालय स्तर पर सम्मानित हो चुके है। उपनिदेशक (प्रशासन) एवं कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2021-22 का आयोजन 9 नवंबर बुधवार को रविंद्र रंगमंच बीकानेर में किया जाएगा।

 

Additional District Education Officer Ejaz Ali will be honored with state level honor in rajasthan

 

कार्यक्रम जिला स्तर पर जिला समन्वयक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं एनएसएस विद्यालय/इकाई के संस्था प्रधान/प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं को सम्मानित किए जा रहे चयनितों की सूची जारी की गई है। 9 नवंबर को बीकानेर स्थित रविंद्र रंगमंच पर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS):- राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य सभी युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये अवसर प्रदान करना है। गौरतलब है कि गत 24 सितंबर 1969 को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. वी.के.आर.वी. राव ने सभी राज्यों को शामिल करते हुए 37 विश्वविद्यालयों में  एनएसएस कार्यक्रम शुरू किया था। राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय है- “मैं ही नहीं आप भी“।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !