चीन में फेफड़े फुलाने वाली रहस्यमयी बीमारी को लेकर केंद्र सरकार ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और तमिलनाडु को अलर्ट किया है। इसके बाद इन राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

अस्पतालों में बच्चों के इलाज की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। गौरतलब है की गत 23 नवंबर को चीनी मीडिया ने स्कूलों में एक बीमारी फैलने की बात कही थी। इससे पीड़ित बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी की वजह से चीन में रोजाना 7 हजार बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया