Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पत्नी से झगड़े के बाद ये शख्स चढ़ जाता है टॉवर पर, पुलिस भी नौंटकी से परेशान

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पत्नी के झगड़े से परेशान हो एक शख्स बार – बार टॉवर पर चढ़ जाता है। बार – बार टॉवर पर चढ़ जाने की वजह से पुलिस भी अब परेशान हो गई है। पति – पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद के कारण कुछ दिन पूर्व चढ़ा युवक बीते सोमवार की देर रात को फिर से दुबारा मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। ये युवक कुछ दिन पूर्व भी कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग पर भी चढ़ गया था।

 

 

 

सोमवार को युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर फिर से नौटंकी करने लगा। ससुराल वालों पर परेशान करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अनु विश्नोई मौके पर पहुंचे और युवक से समझाइश की। लेकिन युवक खुदकुशी की धमकी देने लगा। काफी देर तक समझाइश करने के बाद युवक को टॉवर नीचे उतार लिया गया। पुलिस द्वारा युवक को थाने पर ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

after a quarrel with wife young man climbed the tower again and again the police upset

 

 

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 32 में रहने वाला निवासी हेमराज ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मोबाइल टॉवर से नीचे उतारा। ये युवक करीब एक महीने पूर्व भी जिस कोचिंग संस्थान में काम करता था, उसी संस्थान की बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गया था। साथ ही पुलिस की नाक में दम कर दिया था। काफी मुश्किल से युवक को नीचे उतारा गया था। युवक की बार – बार की नौटंकी से पुलिस भी परेशान है, लेकिन हैरानी की बात ये कि अभी तक युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !