Friday , 5 July 2024
Breaking News

आखिर वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राजनीति में हुई सक्रिय  

राजे ने झारखंड में मोदी सरकार की 9 वर्ष की गिनाईं उपलब्धियां 

 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साढ़े चार साल पहले उस समय भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। जब अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद भी वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी रही। लेकिन राजे ने कभी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक सक्रियता नहीं दिखाई। राजे की रुचि राजस्थान में ही रही, इसलिए कभी जन्मदिन तो कभी देव दर्शन के बहाने राजे ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। लेकिन 14 जून को राजे ने झारखंड में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक सक्रियता दिखाई है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देश भर में भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही हैं। इसी अभियान के तहत राजे ने 14 जून को झारखंड में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राजे का कहना है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर देश में तो उल्लेखनीय कार्य किए ही हैं साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है।

 

After all, Vasundhara Raje became active in politics as the National Vice President of BJP

 

राजे ने 14 जून को पूरे आत्मविश्वास के साथ मोदी सरकार की प्रशंसा की। राजे ने राजस्थान के बाहर जो राजनीतिक सक्रियता दिखाई है उससे राजस्थान में राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर है। कहा जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव तक वसुंधरा राजे राजस्थान से बाहर रहकर ही भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगी। हाल ही में राजे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ दिल्ली में लंबी वार्ता हुई थी। इसके बाद ही राजे को झारखंड में देखा गया। मालूम हो कि झारखंड में भाजपा विरोधी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। राजे को झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजे के समर्थकों का कहना है कि राजे भले ही राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हों, लेकिन चार माह बाद होने वाले राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राजे की प्रभावी भूमिका रहेगी। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

 

GMVSWM

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rahul Gandhi wrote a letter to the Lok Sabha Speaker after parts of his speech were removed.

भाषण के हिस्से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को …

Girl students studying agricultural education will get incentive amount in rajasthan

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

Free employment fair of AMP Kota concluded in kota rajasthan

एएमपी कोटा का नि:शुल्क रोजगार मेला सम्पन्न

कोटा:- एसोसिएशन मुस्लिम प्रोफेशनल्स कोटा द्वारा चिल्ड्रन टीटी कॉलेज, दादाबाड़ी, कोटा में नि:शुल्क विशाल जॉब …

Strict action should be taken against those who violate transport rules in sawai madhopur

परिवहन नियमों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की …

Om Birla once again becomes the speaker of Lok Sabha

ओम बिरला एक बार फिर बने लोकसभा के स्पीकर

नई दिल्ली:- ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !